रांची, फरवरी 8 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। मारपीट में घायल डोरंडा थाना क्षेत्र के डिबडीह निवासी अभिषेक लोहरा की रिम्स में इलाज के दौरान शनिवार देर रात मौत हो गयी। इसका पता चलने पर रविवार दोपहर एक बजे लोगों ने डोरंडा थाने का घेराव कर हंगामा किया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। करीब तीन बजे तक लोग थाने में जुटे रहे। इसका पता चलते ही हटिया डीएसपी पीके मिश्रा मौके पर पहुंचे। सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने के बाद लोग शांत हुए और थाने से हट गए। मृतक की पत्नी लक्ष्मी देवी का आरोप है कि पति को चार से पांच लोगों ने पीटकर घायल किया था। इससे उनकी मौत हो गई। पुलिस को पांचों आरोपियों के बारे में जानकारी देने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। सिर्फ एक आरोपी को जेल भेजकर खानापूर्ति कर दी। 29 जनवरी को आरोपियों ने पीटा था अभिषेक का आरोपी शंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.