हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, जनवरी 4 -- पटना के कृष्णापुरी थाना क्षेत्र में 12वीं के एक छात्र के अपहरण, मारपीट और उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना 29 दिसंबर की दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है। पीड़ित छात्र कृष्णापुरी थाना क्षेत्र के एक हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता है। जानकारी के अनुसार 29 दिसंबर को छात्र के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने पार्सल आने की बात कहकर उसे हॉस्टल के नीचे बुलाया। नीचे चार युवक पहले से मौजूद थे, जिनमें उसका एक दसवीं कक्षा का सहपाठी भी शामिल था। आरोप है कि सभी बदमाशों ने छात्र के साथ मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर एक बदमाश ने पिस्टल निकालकर उसे धमकाया और जबरन गाड़ी में बैठा लिया और उसे एसके पुरी स्थित एक अपार्...