कौशाम्बी, फरवरी 15 -- सीएम डैश बोर्ड की रैंकिंग में जिले के दो विभागों को सी श्रेणी मिली है। इससे नाराज डीएम डॉ. अमित पाल ने दो अफसरों को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि जारी कर दी है। मामले में उन्होंने दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया है। सीएम डैशबोर्ड पर विभागीय पोर्टलों के इंटीग्रेशन के माध्यम से विभागों द्वारा उपलब्ध कराए गए रिपोर्ट के आधार पर माह जनवरी की रैंकिंग जारी की गई है। इसके अंतर्गत शादी अनुदान योजना में सी श्रेणी प्राप्त है और प्रोजेक्ट में जिले का रैंक 57 तथा प्रगति प्रतिशत 80 है। जबकि दिसंबर 2025 में रैंकिंग में जिले की रैंक एक तथा प्रगति शत-प्रतिशत रही है। इसे लेकर पूर्व की समीक्षा बैठकों में सीडीओ द्वारा बार-बार निर्देश दिए गए थे कि प्रतिदिन की प्रगति गूगल शीट पर भरना सुनिश्चित करें। इसी तरह जनवरी की रैंकिंग में पीएम कुसुम य...