बांका, मार्च 31 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर में व्यापार मंडल खोलने की जो संकल्पना थी कि मंदी के समय किसान अपने अनाज का भंडारण कर सकें तथा बाजार में तेजी आने पर उस अनाज को बेच कर मुनाफा कमा सकें, यह अमरपुर में पूरी तरह विफल हो गई। पिछले 12 वर्षों से ना सिर्फ व्यापार मंडल बल्कि इसमें लगा राइस मिल भी बंद पड़ा हुआ है। इसका खामियाजा किसान तो भुगत ही रहे हैं, पैक्सों को भी नुकसान हो रहा है। तात्कालीन भागलपुर जिले के अमरपुर प्रखंड में राज्य सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए व्यापार मंडल बनाया जिसमें अमरपुर के अलावा शाहकुंड, रजौन, फुल्लीडुमर आदि प्रखंड के किसान भी जुड़े थे। इसमें बड़े-बड़े गोदाम भी बनाए गए। इसके निर्माण की सबसे बड़ी वजह थी कि इस क्षेत्र के किसान मंदी के समय अपना धान इस गोदाम में रखें, जब अनाज की कीमत बढ़ती तो वह इसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.