लखनऊ, जून 9 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव राम बाबू सुदर्शन ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार में पिछले 11 सालो में दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के लिए अपमान, हिंसा और भेदभाव के सिवाए और कुछ नहीं थे हैं। भाजपा शासित राज्यों में दलितों को दोयम दर्जे का नागरिक बनाने और मुख्यधारा से दूर रखने की साजिश लगातार होती रही है। जिसका जीता जगता उदहारण डबल इंजन की सरकार के 11 साल पुरे होने पर मध्यप्रदेश में 19 साल के पंकज प्रजापति को सिर्फ़ इसलिए सरेआम गोली मार दी गई, क्योंकि उसने दलित होकर अपने हिस्से का हक़ मांगा। भाजपा अपने 11 साल पूरे होने पर ये भी तो बताये की यूपी में सबसे ज्यादा अन्याय अत्याचार दलितों पर हो रहे है?

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...