बगहा, जनवरी 7 -- बेतिया। फर्जी एफडी के मामले को लेकर नगर निगम की मेयर गरिमा देवी सिकारिया द्वारा भी नगर आयुक्त को जांच के आदेश दिए गए हैं। जिसमें उन्होंने कहा कि फर्जी एफडी देकर लाखों का फर्जीवाड़ा हुआ है। इस मामले में पिछले 5 सालों के विकास योजनाओं के आवंटन के क्रम में संबंधित सभी संवेदकों द्वारा बैंक गारंटी के रूप जमा एफडी की जांच कराना सुनिश्चित किया जाए। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही मेयर ने पत्र लिखकर आयुक्त से जांच की मांग की थी। उन्होंने सूत्रों के हवाले से फर्जी एफडी के मामले को उठाया था। जिसके बाद से चर्चाओं का बाजार गर्म था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...