रांची, जुलाई 25 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। पिछले पांच माह से सिकिदिरी जल विद्युत परियोजना से बिजली उत्पादन ठप रहने से डैम का पानी सिकिदिरी हाइडल को नहीं दिया जा रहा है। इससे जलस्तर बढ़ गया है। ज्ञात हो कि विगत मार्च माह में परियोजना का ट्रेस रैक टूटने के बाद से बिजली उत्पादन ठप है। ट्रेस रैक एक प्रकार की जाली है जो टरबाइन तक पहुंचनेवाले पानी को फिल्टर करती है। ज्ञात हो कि सिकिदिरी जल विद्युत परियोजना सबसे कम दर में बिजली उत्पादन करनेवाली राज्य की एकमात्र इकाई है। यहां 65-65 मेगावाट के दो पावर हाउस हैं। महज 35 से 40 लाख रुपये के कारण अबतक बिजली विभाग को करोड़ों रुपये का नुकसान हो चुका है। ज्ञात हो कि आईआईटी रूड़की के अभियंताओं ने ट्रेस रैक की मरम्मत के लिए इसका ऑनलाइन और ड्राइंग तैयार किया है। टेंडर होने के बाद इसकी मरम्मत शुरू कर दी जाएगी, इसमें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.