हल्द्वानी, फरवरी 10 -- - दाखिल खारिज नहीं होने से लोन, भवन निर्माण समेत कई काम ऑन लटके हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता उत्तराखंड की सबसे व्यस्त तहसीलों में शुमार हल्द्वानी तहसील में पिछले चार महीनों से जमीनों का दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है। इससे 10,000 से अधिक रजिस्ट्रियों की दाखिल-खारिज लंबित हो गई हैं, जिसके कारण संपत्ति से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहे हैं और आम लोग भारी परेशानी में हैं। राज्य सरकार ने जमीन की रजिस्ट्री और दाखिल-खारिज की प्रक्रिया को ऑनलाइन करने के निर्देश जारी किए थे, ताकि पुरानी खामियों को दूर किया जा सके। लेकिन यह व्यवस्था धरातल पर लागू नहीं हो पा रही है, जिससे आम नागरिकों को लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। हल्द्वानी तहसील में प्रतिदिन औसतन 100 से अधिक रजिस्ट्रियां होती हैं। फिर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.