मधुबनी, नवम्बर 14 -- मधुबनी। पिछली बार मधुबनी विधानसभा में एनडीए का वोट बंटा था। यहां पर एनडीए की ओर से वीआईपी के उम्मीदवार सुमन कुमार महासेठ मैदान में थे। इन्होंने 64518 मत प्राप्त किया था। लेकिन यहां से लोजपा ने भी गठबंधन में रहते हुए भी अरविन्द पूर्वे को प्रत्याशी बना दिया था। जिन्होंने आठ प्रतिशत और भाजपा के पूर्व विधायक रामदेव महतो ने लगभग पांच प्रतिशत वोट काट लिया था। इसके बाद भी राजद के समीर कुमार महासेठ महज 6804 वोट के अंतर से ही जीत हासिल कर पायी थी। इसबार ऐसा कुछ नहीं हो सका। इसबार एआईएमआईएम पार्टी ने शुरू से ही मुस्लिम को राजद के खिलाफ खड़ा कर दिया था। इनके द्वारा प्रत्याशी राशिद खलील को उतारे जाने के बाद माहौल खराब होता गया और हार का कारण बना। इसबार राजद कार्यकर्ताओं में ही काफी अंर्तकलह दिखा। महागठबंधन की ताकत तो कहीं दिखा ही ...