नई दिल्ली, मार्च 24 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली में लंबे इंतजार के बाद सत्ता में काबिज भाजपा पिछली आम आदमी पार्टी वाली दिल्ली सरकार के कार्यकाल को लेकर श्वेतपत्र जारी करेगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को बजट सत्र के पहले दिन सदन के अंदर एक सवाल के जवाब में यह बात कही। मुख्यमंत्री ने यह भी साफ कर दिया है कि इस बार वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट से पहले आर्थिक सर्वेक्षण पेश नहीं किया जाएगा। बजट सत्र के पहले दिन की शुरुआत खीर बनाकर हुई। वहीं, विपक्ष ने हंगामे के बाद सदन से वॉकआउट किया। दरअसल, बजट सत्र की कार्यवाही के दौरान आर्थिक सर्वेक्षण को लेकर भाजपा के चीफ व्हिप अभय वर्मा ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से सवाल किया कि कल (मंगलवार) बजट पेश होना है, ऐसे में आज आर्थिक सर्वे टेबल पर क्यों नहीं रखा जा रहा है। रेखा गुप्ता ने सदन में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.