बांदा, जनवरी 3 -- बांदा। संवाददाता सपा कार्यालय में शनिवार को मासिक बैठक में माता सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने दलित, पिछड़ों, शोषण, वंचितों और महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाया। शिक्षा के लिए उन्होंने बहुत यातनाएं सहीं। उन्हें महान योद्धा महिला के रूप में याद किया गया। बैठक में उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया गया। उधर, राइफल क्लब की नीलामी पर कार्यकर्ताओं ने रोष जताया। कहा कि जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेताओं का प्रतिनिधि मंडल छह जनवरी को लखनऊ जाएगा और राज्यपाल को ज्ञापन दिया जाएगा। इस लड़ाई को समाजवादी पार्टी निरंतर लड़ती रहेगी। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ.मधुसूदन कुशवाहा ने की। राष्ट्रीय सचिव हसानुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि खेल के मैदान को लेकर हम लोग पूरी ताकत से लड़ेंगे। तिंदवारी क्षेत्र के तेराहीमाफी प्रधान...