हरिद्वार, मई 1 -- भाजपा नेता सुनील सैनी को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है। दायित्व मिलने पर गुरुवार को अभिषेकनगर में उनके आवास पर दर्जाधारी जयपाल सिंह चौहान समेत कई समर्थकों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। उनके पिता बलबार सिंह सैनी ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सुनील सैनी ने केंद्रीय नेतृत्व और मुख्यमंत्री का आभार जताया। कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें मिली है उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाया जाएगा। राज्य के पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में फिर से भाजपा की प्रचंड सरकार बनाने के लिए कार्य करेंगे और पुष्कर सिंह धामी को फिर से मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.