रामपुर, फरवरी 13 -- जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गौरव खड़ायत ने बताया कि विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में अप्रैल से सात फरवरी 2026 तक पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत कुल 5765 छात्र-छात्राओं को 124.77 लाख रुपये की धनराशि से लाभान्वित किया गया है। दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजना में 5552 छात्र-छात्राओं को 167.99 लाख रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई है। शादी अनुदान योजना में 1204 लाभार्थियों को 240.80 लाख की धनराशि अनुदान स्वरूप प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के उद्देश्य से संचालित ओ-लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत 97 छात्रों को ओ-लेवल तथा 137 छात्रों को सीसीसी प्रशिक्षण दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...