मुजफ्फर नगर, फरवरी 5 -- समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष अफजाल अहमद के आवास पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ सतीश गुर्जर का जोरदार स्वागत किया गया। सतीश गुर्जर ने कहा है कि समाजवादी पार्टी की नीति और उसके विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करूंगा और पिछड़ा वर्ग के सभी लोगों को समाजवादी जोड़ने के लिए मेहनत करेंगे और 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का मुख्यमंत्री बनाना है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष अफजाल अहमद, मुर्तजा हैदर, गुड्डू प्रधान मुमताजअहमद, गुल्लू ,गुलबहार ,मोनू गुर्जर, नरेश गुर्जर, राकेश गुर्जर ,परीक्षा चौधरी, तेलुराम उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...