कानपुर, फरवरी 9 -- बीसीसीआई के कंसल्टेंट पिच क्यूरेटर शिव कुमार की ग्रीनपार्क स्टेडियम में पिच बनाने के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उनकी पत्नी असाध्य बीमारी से पीड़ित हैं। परिवार की आर्थिक मदद के लिए पहला हाथ कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने बढ़ाया है। डॉ. कपूर ने एक लाख रुपये की आर्थिक मदद करने की घोषणा करने के साथ परिवार की हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया है। वहीं, यूपीसीए से जुड़े अधिकारियों की माने तो मदद के लिए बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला की ओर से भी जल्द बड़ी घोषणा हो सकती है। ग्रीनपार्क स्टेडियम के मुख्य पिच क्यूरेटर शिव कुमार का दो फरवरी को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वे उस दौरान कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के मैच के लिए पिच तैयार कर रहे थे। निधन के बाद पता चला कि उनकी पत्नी भी...