सोनभद्र, मार्च 30 -- रामगढ़, हिटी। पन्नूगंज थाना पुलिस ने मैजिक में लदे दो पशुओं के साथ दो तश्करों को गिरफ्तार किया। उपनिरीक्षक पन्नूगंज फूलबदन यादव ने बताया कि पुलिस ने रविवर को खलियारी मार्ग पर पुलिया नहर के पास से एक मैजिक वाहन में लदे दो पशुओं को बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने दो तश्करों शिवपाल यादव पुत्र रामजतन यादव निवासी सोनवरसा थाना रायपुर तथा इरफान संदीप कुमार पुत्र राजित निवासी गौरी निस्फ थाना रॉबर्ट्सगज को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया। पशु तश्कर पशुओं को पिकप से बिहार वध के लिए ले जा रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.