कोडरमा, जनवरी 1 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम। नए साल के स्वागत में कोडरमा जिले का प्रमुख पर्यटन स्थल तिलैया डैम गुरुवार को सैलानियों से गुलजार नजर आया। सुबह से ही यहां लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक चलता रहा। नववर्ष की पहली सुबह को खास बनाने के लिए जिले के अलावा आसपास के इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग तिलैया डैम पहुंचे। हर उम्र के लोग झील के किनारे खड़े होकर प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेते दिखे, तो कई परिवारों ने नौका विहार कर नए साल की यादों को और खास बना लिया। डैम परिसर में बच्चों की खिलखिलाहट, युवाओं की सेल्फी और बुजुर्गों की सुकून भरी सैर ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। नौका विहार की सुविधा का लोगों ने जमकर लाभ उठाया। पानी पर तैरती नावों में बैठे सैलानी जैसे ही आगे बढ़ते, झील और आसपास की पहाड़ियों का मनोरम दृ...