लखीसराय, जनवरी 1 -- लखीसराय। एक जनवरी को नववर्ष को लेकर पिकनिक मनाने के लिए लाली पहाड़ी के पास लोगों की भीड़ जमा होगी। इसे देखते हुए लोगों की सुरक्षा को लेकर पुलिस तैनात किए गए हैं। बताया जाता है कि कुछ पुलिस जवान सादे लिवास में भी वहां मौजूद रहेंगे जो लोगों पर नजर बनाए रखेंगे। साथ ही शराब व अन्य गतिविधियों पर भी पुलिस की नजर रहेगी। बता दें कि लाली पहाड़ी के पास बाजार समिति में नववर्ष को लेकर मेले का भी आयोजन किया गया है। मेले में लोगों के भीड़ जुटने की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...