मोतिहारी, जनवरी 1 -- केसरिया,निसं। केसरिया स्थित विश्व के सबसे ऊंचे बौद्ध पर नव वर्ष पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। यहां लोगों ने बौद्ध स्तूप पर नव वर्ष का जश्न मनाया। लोगों में नव वर्ष के प्रति काफी उमंग था।सुबह से पिकनिक मनाने के लिए लोगों का स्तूप पर पहुंचना शुरू हो गया था जो देर शाम तक जारी रहा।पिकनिक मनाने के लिए दूर दूर से लोग पहुंचे थे। पिकनिक मनाने पहुंचे लोगों के कारण स्टेट हाइवे 74 सुबह से ही जाम था।जाम की स्थिति यह रही कि केसरिया से तीन किलोमीटर लोग पैदल ही बौद्ध स्तूप आ रहे थे। बौद्ध स्तूप से बिजधारी तक एवं सत्तर घाट ढेकहा तक जाम रहा। बौद्ध स्तूप परिसर में तो सुबह हुजूम कम होने का नाम नहीं ले रहा था। स्टेट हाइवे पर चार घंटों तक लगा रहा जमा : बौद्ध स्तूप पर इतनी अधिक तादाद में लोग पहुंच गए कि स्टेट हाइवे 74 पर घंटों जाम लगा रहा। ...