सीतापुर, नवम्बर 26 -- तंबौर, संवाददाता। तंबौर के चकपुरवा में बुधवार को हादसा हो गया। अचानक बैक हो रहे पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। इतने में सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली बाइक पिता- पुत्र को रौंदते हुए निकल गई। हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। वहीं, दो बहने चोटिल हो गई। हादसे के समय एक बाइक पर चार लोग सवार थे। उधर, हादसे के बादक पिकअप और ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकले। तंबौर के सिकरी निवासी हरीश उर्फ छोटे (40) परिवार के साथ भदफर उमरिया स्थित अपनी ससुराल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गये थे। बुधवार सुबह हरीश अपने बेटे दिव्यांशु (15), बेटी प्रियांशि व प्राची के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। चारों लोग एक ही बाइक पर सवार थे। सुबह करीब 10:30 बजे वह तंबौर- रेउसा मार...