बदायूं, जनवरी 1 -- मुजरिया, संवाददाता। पिकअप वाहन व कार ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को कुचल दिया, जिसमें भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिजनों ने चाचा-भतीजे के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। घायल चाचा को अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहीं भतीजे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने पिकअप, कार और बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। हादसा मुजरिया थाना क्षेत्र के सगराय मोड़ से आगे मुजरिया रोड पर बुधवार को हुआ। थाना क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर मेवड़ी निवासी वीरेंद्र 33 वर्ष पुत्र शिवराज सिंह अपने चाचा राजेंद्र 56 वर्ष पुत्र चोखेलाल के साथ बाइक से दवा लेने मुजरिया चौराहे जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे पिकअप वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद पीछे से आ रही कार ने...