मुजफ्फरपुर, मार्च 28 -- गायघाट, एक संवाददाता। गायघाट चौक के पास एनएच पर पुलिस ने सोयाबड़ी लदे पिकअप वैन से 119 कार्टन शराब बरामद की है। मौके से दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार धंधेबाजों में से एक यूपी के गोरखपुर जिले के झंगहा थाना क्षेत्र के तेंदुआ खुर्द गांव का अंगद यादव व दूसरा पूर्वी चंपारण जिले का चकिया निवासी कुंदन साह है। थानाध्यक्ष उमाकांत सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि मुजफ्फरपुर से दरभंगा की ओर यूपी नंबर की एक पिकअप वैन से विदेशी शराब की खेप लाई जा रही है। इसके बाद गायघाट चौक पर नाकेबंदी कर पिकअप वैन को जब्त कर उसके चालक व खलासी को पकड़ गया। पिकअप वैन में खराब हुए सोयाबड़ी के 40 बोरों के नीचे शराब की 119 पेटियां छुपाकर रखी गई थीं। शराब की खेप दरभंगा जा रही थी। बताया कि इस मामले में चार धंधेबाजों के खिलाफ केस दर्ज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.