दुमका, मई 23 -- दुमका। दुमका-सिउड़ी मुख्य पथ पर मसानजोर थाना अन्तर्गत चिताडीह गांव के पास पिकअप वैन के धक्का से बाइक सवार एक 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक में सवार एक महिला सहित तीन लोग जख्मी हो गए हैं। इलाज के बाद सभी की हालत में सुधार है। यह घटना बुधवार को शाम में हुई। जानकारी के अनुसार महिला पाकू मुर्मू अपने भतीजा व गौतनी के साथ शिकारीपाड़ा के चकलता गांव से एक शादी समारोह से वापस लौट रही थी। सभी लोग दुमका प्रखंड क्षेत्र के करमाटांड़ गांव के निवासी है। बाइक को भतीजा चला रहा था। बाइक में मां, चाची के अलावे एक छोटा बच्चा भी सवार था। सभी लोग शादी समारोह से वापस आ रहे थे कि आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। सभी लोग एक जगह पर कुछ देर के लिए रुक गए। बारिश थमने के बाद बाइक में सवार होकर सभी लोग धीरे-धीरे घर की ओर आ रहे थे। रास्ते में पेड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.