बिहारशरीफ, मई 12 -- पिकअप वैन के धक्के से बाइक पर सवार 3 युवक घायल शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शेखपुरा - मेहुंस रोड में रसलपुर गांव के समीप पिकअप वैन और बाइक में आमने - सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है, जिसमें से दो की हालत गंभीर है। घायलों में दो युवक जमुई जिला के अलीगंज गांव निवासी अमित कुमार और नीरज कुमार हैं तो तीसरा श्रवण कुमार जमुई के ही धरमपुर गांव का है। तीनों रमनु बिगहा गांव से वापस घर लौट रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.