देवघर, मई 24 -- सारठ,प्रतिनिधि। सारठ मधुपुर मुख्य सड़क पर आराजोरी गांव के समीप एक पिकअप वैन ने सड़क पर चल रही एक गाय को धक्का मार दिया। इस बाबत गाय के मालिक आराजोरी निवासी किसान भगीरथ वर्मा ने बताया कि वह गाय लेकर जा रहा था। उसी दौरान मधुपुर की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही डब्लू बी 57जे 8977 नम्बर की एक पिकअप वैन उनकी तरफ आ रहा था। जिससे उसने बचकर अपनी जान बचा लिया। लेकिन पिकअप वैन ने उसकी गाय को धक्का मार दिया। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उक्त पिकअप वैन को पकड़ कर थाने की पुलिस को सौंप दिया। वहीं पिकअप चालक से मुआवजा दिलवाने की मांग करते हुए थाने में लिखित शिकायत दिया है। इधर पुलिस मिली शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.