दुमका, सितम्बर 19 -- दुमका, प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना के आमजोला गांव के पास गुरुवार को पिकअप वैन और बाइक की टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक चालक और सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए दुमका के फूलो झानो मेडिकल कालेज अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने लालू मुर्मू को मृत घोषित कर दिया जबकि रूबी लाल मरांडी घायल है। घायल और मृतक दोनों रामगढ़ थाना के धदोमा गांव का रहने वाला था। दोनों किसी काम से गुहियाजोरी गया था, लौटने के क्रम में हादसे का शिकार हो गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.