बुलंदशहर, नवम्बर 13 -- मूंडाखेड़ा मार्ग निवासी हारुन, तौसीफ और सलमान बुधवार को खुर्जा से पिकअप वाहन में क्राकरी लादकर शिकारपुर जा रहे थे। इससी दौरान शिकारपुर मार्ग पर गांव बगराई के निकट सामने से आ रहे कैंटर ने पिकअप को टक्कर मार दी। जिसमें पिकअप सवार तीनों लोग घायल हो गए। उधर हादसे के बाद आरोपी चालक कैंटर लेकर फरार हो गया। मौके पर एकत्र हुए राहगीरों ने घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने तौसीफ और सलमान को जिला अस्पाताल के लिए रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...