हजारीबाग, अप्रैल 25 -- कटकमसांडी। प्रतिनिधि। कटकमसांडी पुलिस ने गुरुवार को अवैध पशुओं से लदा पिकअप वाहन को जब्त किया है। इसमें चतरा घंघरी से नौ पशु को लादकर हज़ारीबाग़ की ओर जा रहा था। कटकमसांडी पुलिस थाना गेट के सामने चेकिंग के दौरान अवैध पशु लदा वाहन जब्त किया।इस मामले में कटकमसांडी थाना कांड संख्या 88/25 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर चालक को गिरफ्तार किया है।चालक मोहमद आशिक पिता मो इस्लाम साकिन नूर नगर चतरा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।इस बाबत कटकमसांडी थाना प्रभारी राजबलभ कुमार ने बताया कि जब्त मेवशी को पिंजरापुल गौशाला भेजा जायेगा। कटकमसांडी पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।इस मामले में शामिल अन्य लोगों को भी बक्सा नही जायेंगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.