महाराजगंज, फरवरी 21 -- ठूठीबारी, हिन्दुस्तान संवाद। सीमावर्ती क्षेत्र में गो तस्करी व संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए ठूठीबारी पुलिस ने पिकअप वाहनों की थानावार नंबरिंग की विशेष पहल शुरू की है। एसपी सोमेन्द्र मीना के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत प्रत्येक पिकअप वाहन का सत्यापन कर उस पर कोड अंकित किया जा रहा है, जिससे उसकी पहचान तत्काल संभव हो सके। ठूठीबारी पुलिस के अनुसार कई बार बाहरी या संदिग्ध वाहन क्षेत्र में प्रवेश कर अवैध गतिविधियों को अंजाम देते हैं। ऐसे में नंबरिंग व्यवस्था लागू होने के बाद यह स्पष्ट रहेगा कि संबंधित वाहन किस थाने में पंजीकृत है और उसका सत्यापन किया गया है या नहीं। अभियान के तहत अब तक कुल 74 पिकअप वाहनों का सत्यापन किया जा चुका है। इनमें लक्ष्मीपुर खुर्द क्षेत्र के 18, गड़ौरा क्षेत्र के 40 व अन्य क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.