कौशाम्बी, फरवरी 1 -- सदर कोतवाली पुलिस ने निर्दयतापूर्ण तरीके से पिकअप में लादकर बाजार ले जाए जा रहे आठ मवेशियों को बरामद किया। मौके से आरोपी पिता-पुत्र को भी गिरफ्तार किया गया। मामले में कुल नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम हुआ है। बरामद मवेशी पालकों के हाथ सुपुर्द कर दिए गए हैं। पिकअप सीज कर दी गई है। सभी मवेशी भैंस की पड़िया हैं। उप निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि शनिवार को वह हमराहियों के साथ गश्त पर थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकअप में भूसे की तरह मवेशियों को लादकर शरीफाबाद से संवरई बाजार ले जाया जा रहा है। खबर मिलते ही उन्होंने घेराबंदी कर दी। टेवां स्थित पुलिस लाइन के समीप पिकअप को रोक लिया। उसका चालक पुलिस को देखते ही कूदकर भाग गया। पिकअप सवार रईश अहमद व उसके बेटे तौसीफ निवासी शरीफाबाद को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ म...