चंदौली, अक्टूबर 6 -- धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के धानापुर अवहीं मार्ग पर पांडेयपुर मेढ़ान के समीप अनियंत्रित पिकअप और बुलेट की आमने सामने हुई टक्कर में 25 वर्षीय बुलेट सवार मिथिलेश तिवारी की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठे 32 वर्षीय विपिन जायसवाल गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मिथिलेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि विपिन को प्राथमिक उपचार के बाद चंदौली जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस शव कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुटी है। सैयदराजा कोतवाली क्षेत्र के कुशहां गांव 25 वर्षीय मिथिलेश तिवारी अपने मित्र चंदौली कोतवाली क्षेत्र के पचपरा गांव निवासी 32 वर्षीय विपिन जायसवाल के साथ बुलेट से जमानिया होकर के रास्ते ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.