बलिया, अगस्त 27 -- रेवती, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस ने सोमवार की रात पिकअप पर लदे तीन गोवंश के साथ एक पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने वाहन को एमवी एक्ट में सीज कर दिया, जबकि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया। इलाके के कुआंपीपर गांव के पास से गुजर रहे पिकअप को जवानों ने संदेह के आधार पर रोक लिया। छानबीन में उस पर तीन गाय और एक बछड़ा लदा हुआ मिला। पुलिस ने वाहन चालक उभांव थाना क्षेत्र के भीटा निवासी सुनील यादव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि गायों के बीच बछड़ा को पुलिस को चकमा देने के लिए रखा गया था। उसने बताया कि गायों के साथ बछड़ा होने से वह दुधारु लगतीं हैं। बताया कि पशुओं को बिहार लेकर जा रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम तथा पशु क्रुरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.