दुमका, नवम्बर 6 -- जामा जामा थाना क्षेत्र के दुमका मसलिया मुख्यमार्ग पर गुरुवार को अमलाचातर गांव के समीप एक पिकअप ने एक स्कूटी सवार को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे बिजली पोल में ठोकर मार दिया। इस दुर्घटना में स्कूटी सवार को हल्की चोट आयी है जिसे इलाज हेतु फुलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं बिजली पोल टुट जाने से थोड़ा देर के लिये बिजली बाधित हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना के एएसआई विनय कुमार मौके पर पहुंचे व गाड़ी को जब्त कर थाना ले आये। दुर्घटनाग्रस्त खाली पिकअप दुमका से मसलिया के तरफ जा रही थी जबकि स्कूटी सवार मसलिया से दुमका की ओर जा रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.