कटिहार, जनवरी 9 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र। प्राणपुर थाना क्षेत्र के एनएच 31 सड़क के कुचियाही गांव के समीप कटिहार की ओर से आ रही अनियंत्रित पिकअप वाहन ने एक बाइक सवार को ठोकर मारते हुए सड़क किनारे खेल रहे एक अन्य 10 वर्षीय बच्चे को रौंदते हुए गड्ढे में पलट गया। पिकअप चालक मौका देख फरार हो गया। घटना में बाइक सवार व बच्चा जख्मी हो गया। जख्मी को स्थानीय लोगों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। जख्मी बाइक सवार की पहचान प्राणपुर थाना क्षेत्र के केहुनियां गांव के वार्ड संख्या 14 निवासी पवन कुमार दास के रूप की गई। वहीं जख्मी बालक की पहचान प्राणपुर पंचायत अंतर्गत कुचियाही गांव के वार्ड संख्या 14 निवासी इनामुल हक के पुत्र परवेज आलम के रूप में की गई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.