संभल, अप्रैल 6 -- थाना क्षेत्र के अहरोला नवाजी गांव के निवासी इंद्रेश कुमार भतीजे मोहित के साथ बाइक से साप्ताहिक बाजार से वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह काशीपुर गांव के चौराहे पर पहुंचने तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार चाचा भतीजे घायल हो गए। हादसा होने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जबकि पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। एम्बुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने इंन्द्रेश को हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.