देवरिया, मार्च 20 -- गौरीबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के रैश्री चौराहे पर सोमवार की देर रात चोरों ने एक पिकअप चोरी करने की कोशिश की। पूरी घटना समीप के सीसी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस अब उसकी मदद से चोरों की तलाश में जुटी है। गोरीबाजार के रैश्री चौराहा निवासी अनिल कुमार पाण्डेय के घर के दरवाजे पर खड़ी पिकअप को अज्ञात चोरो के द्वारा चोरी करने की कोशिश किया गया। रात दो के करीब गाड़ी मालिक ने अपने मोबाइल में कैमरा चेक किया तो दो चोर दिखाई दिए। जैसे ही गाड़ी मालिक ने दरवाजा खोला, आवाज सुनकर चोर भागने लगे । अंधेरे का फायदा उठाकर चोर भाग निकले। पिकअप चोरी की यह पूरी वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोर की पहचान करने में जुटी है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.