बगहा, सितम्बर 6 -- नरकटियागंज,निज प्रतिनिधि। शिकारपुर थाना के लाइन कटघरवा गांव निवासी हरिंदर पासवान (40 ) की मौत सड़क दुघर्टना में उत्तर प्रदेश के खलीलाबाद में हो गई है। घटना शुक्रवार की दोपहर की है। शुक्रवार को पिकअप पर मुर्गा लोडकर वह उत्तर प्रदेश के बस्ती से चला था। खलीलाबाद हाइवे पर मुर्गा से भरी पिकअप वैन व एक ट्रक में हो गई। इस घटना में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि खलासी पुरानी बाजार के एक युवक का पैर टूट गया है। खलासी को खलीलाबाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खलीलाबाद पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया है। मृतक को चार बेटियां और एक बेटा है। वह पिकअप वैन चलाकर वह अपने घर का भरण पोषण करता था। उसकी मौत से पूरा माहौल गमगीन हो गया है। उसकी पत्नी सीता देवी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह आठ बजे फोन पर बात हुई थी। रात तक घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.