गढ़वा, फरवरी 18 -- गढ़वा। गढ़वा-बंशीधर नगर मुख्य मार्ग एनएच 75 पर लगमा गांव के पास हुई टेम्पो दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में गढ़वा थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी शौकत अंसारी की 32 वर्षीया पत्नी हलीमा बीवी, उसका पुत्र 16 वर्षीय तनवीर अंसारी, 60 वर्षीय कबीद्दीन अंसारी, उसकी पत्नी 55 वर्षीया हेतुल्ला बीवी, उसके नाती शमीम अंसारी का पुत्र 12 वर्षीय मुराद अंसारी शामिल हैं। सभी एक टेंपो पर सवार होकर गढ़वा से डंडई गांव जा रहे थे। लगमा गांव के पास एक पिकअप ने टेंपो में धक्का मार दिया। उससे टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना के बाद सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.