लखीसराय, अगस्त 1 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र नंदपुर गांव स्थित मुख्य सड़क पर गुरुवार को अनियंत्रित पिकअप वाहन के टक्कर से युवक के गंभीर रूप से घायल होने का मामला सामने आया है। जिन्हें इलाज के लिए सूर्यगढ़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित के गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए लखीसराय सदर अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल पीड़ित का इलाज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। पहचान नंदपुर गांव निवासी संजय सिंह के 30 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार के रूप में हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। पीड़ित को स्थानीय ग्रामीण के सहयोग से इलाज के लिए अस्पताल लाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.