सीतामढ़ी, दिसम्बर 18 -- बथनाहा। थाना क्षेत्र के एनएच-22 स्थित भगवानपुर चौक व गांव के बीच अज्ञात पिकअप की ठोकर से बुधवार की देर रात एक बाइक सवार की मौत इलाज के दौरान हो गई। हादसे में बाइक के पीछे बैठा युवक जख्मी हो गया। मृतक की पहचान बथनाहा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी शंकर सिंह के 20 वर्षीय पुत्र बंटी कुमार के रूप में की गई है। वहीं, जख्मी युवक की पहचान उसी गांव के रामश्रेष्ठ सिंह के पुत्र विशाल कुमार के रूप में की गयी है। हादसे की सूचना पर बथनाहा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। ठोकर से जख्मी दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। जहां गंभीर बंटी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। एसकेएमसीएच पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.