सीतापुर, फरवरी 19 -- रामपुर कला, संवाददाता। रामपुर कला के कंदुनी चौराहे पर गुरुवार रात तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत हो गई। वहीं, पति व पिता गंभीर रूप से चोटिल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया है। कौरासा निवासी इब्राहिम अपनी बेटी सूखी (27) व बिसवां के नकइला निवासी दामाद तौफीक के साथ रिश्तेदारी में गए थे। गुरुवार रात में तीनों लोग बाइक से घर वापस लौट रहे थे। रात करीब आठ बजे वह सिधौली-बिसवां मार्ग पर कंदुनी चौराहे के पास पहुंचे ही थे तभी तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायलों को अस्पताल भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने सूखी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, इब्राहिम व तौफीक का इलाज चल रहा है। सीओ कपूर कुमार...