काशीपुर, दिसम्बर 21 -- काशीपुर, संवाददाता। कुंडा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जिससे चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और रविवार को शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर अंतर्गत ग्राम पीपलसाना, धामपुर निवासी 29 वर्षीय नदीम अहमद पुत्र शमीम अहमद शनिवार देर रात लगभग डेढ़ बजे खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर काशीपुर की ओर आ रहा था। कुंडा थाना क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा से कुछ पहले पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डीसीएम/पिकअप वाहन ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे पलट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.