बलिया, नवम्बर 28 -- भरौली, हिन्दुस्तान संवाद। एनएच-31 पर नरही थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गोविन्दपुर के पास एक पिकअप वैन ने ई-रिक्शा को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उस पर सवार दो अन्य लोगों को गंभीर चोट आई। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरही भेजवाया गया। बताया जाता है कि पिकप वैन भरौली की ओर से बलिया की तरफ जा रही थी। उस पर बेटी की विदाई का सामान लदा हुआ था। गोविन्दपुर के पास सामने से आ रहे ई-रिक्शा से पिकप की टक्कर हो गई। ई-रिक्शा पर मजदूर सवार थे, जो (राजेश्वर मोड़) नरही में मजदूरी करके अपने घर जा रहे थे। सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक 40 वर्षीय बाबूलाल सहनी (निवासी कृतपुरा, थाना मुफ्फसिल, जिला बक्सर-बिहार) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर घायलों को पुलिस ने सीएचसी नरही भेज दिया। पिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.