सहारनपुर, मार्च 7 -- सहारनपुर कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में पेपर मिल रोड पर पिकअप की चपेट में आकर झारखंड के एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। इसकी सूचना परिजनों को दी। झारखंड के जिला मुसलीन के थाना दुमका क्षेत्र के मुरंगा गांव निवासी अशोक (25) पेपर मिल रोड रेलवे फाटक की तरफ से पैदल आ रहा था। कुछ ही दूरी पर पीछे से आ रहे पिकअप ने युवक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक सड़क पर गिर गया और सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस को मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। परिजनों को युवक की मौत की सूचना दी। इसका पता लगते ही परिजन सहारनपुर के लिए रवाना हो गए। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.