मुजफ्फरपुर, जून 17 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड में रूपनपट्टी चौक के पास एनएच पर मंगलवार को पिकअप और मैजिक वैन में सीधी टक्कर हो गई। इसमें मैजिक चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चौक पर अफरातफरी मच गई। दुर्घटनाग्रस्त दोनों गाड़ी के सड़क के बीचोंबीच होने के कारण एनएच पर आवागमन प्रभावित हो गया। सूचना पर पहुंची सकरा थाना की पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल सकरा में भर्ती कराया। साथ ही वाहनों को एनएच के बीच से हटाकर आवागमन शुरू कराया। पुलिस ने बताया कि घायल व्यक्ति की पहचान नालंदा जिला के हरनौत थाना के गुणमा गांव के मनोज कुमार (45) और गोबरसही मुजफ्फरपुर के शुभम कुमार के रूप में हुई। मनोज मैजीक चालक बताया जा रहा है। शुभम उसमें सवार था। वहीं, पिकअप चालक हादसे के बाद मौके से फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.