सीवान, मार्च 19 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाघड़ा पुलिया के समीप मंगलवार की सुबह पिकअप और बच्चों से भरी स्कूली वैन के आपस में टक्कर हो गयी। इस हादसे में बच्चों से भरी वैन पुलिया के नीचे गिर गयी। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। जबकि दो बच्चों व एक ड्राइवर को हल्की चोट आने पर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, बाद में सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। बताया गया है कि शहर के श्रीनगर स्थित एक प्राइवेट स्कूल की वैन बच्चों को लेकर बाघड़ा की ओर से आ रही थी। जबकि, पास की ही एक पिकअप गाड़ी सड़क से गुजर रही थी। सुबह करीब साढ़े आठ बजे दोनों गाड़ियों का पुलिया के पास आपस में भिड़ंत हो गई। इस घटना में ड्राइवर समेत कुल तीन लोग घायल हो गए। बच्चों के चिखने-चिल्लाने की आवाज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.