मऊ, फरवरी 14 -- मऊ, संवाददाता। थाना सरायलखंसी क्षेत्र अंतर्गत अलीनगर के पास गुरुवार की देर रात बलिया-मऊ हाईवे के पास गिट्टी लदे ट्रैक्टर ट्राली और पिकअप वाहन में भिड़न्त हो गई। इसमें पिकअप वाहन का परखच्चा उड़ गया, लेकिन दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ। दुर्घटना के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ गई। घंटों कड़ी मशक्कत करके किसी तरह से जाम समाप्त कराया गया। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत गिट्टी लदा ट्रैक्टर ट्राली जिला मुख्यालय की तरफ जा रहा था, इसी दौरान सामने से आ रहे पिकअप वाहन से टक्कर हो गई। इसमें पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग आक्रोशित हो उठे। लोगों के आक्रोश को देखते हुए दोनों वाहनों के वाहन चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। उधर सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम और स्थानीय लोगों ने घंटों मशक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.