गुड़गांव, मार्च 19 -- सोहना, संवाददाता। शहर के आंबेडकर बाइपास चौक पर पिकअप और ईको कार की टक्कर के बीच में फंसकर बाइक सवार 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। कार में सवार चालक समेत आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय नागरिक अस्पताल से गुरुग्राम रेफर कर दिया। वहां से कुछ की हालत गंभीर होने के कारण दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। बुधवार की सुबह समय करीब साढ़े आठ बजे स्थानीय आंबेडकर पाईपास चौक पर पलवल और नूंह की तरफ से आ रही पिकअप और ईको कार की सीधी टक्कर हो गई। आंबेडकर चौक पर दोनों वाहन चालकों द्वारा अपने-अपने वाहन को पहले निकालने के चक्कर में यह हादसा हुआ है। ईको पलवल की तरफ से और पिकअप नूंह की तरह जा रही थी। इस हादसे के दौरान नूंह से गुरुग्राम जा रहा बाइक सवार दोनों वाहनों की भिडंत के दौरान बीच में आ गया। जिससे बाइक का आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.