नई दिल्ली, जनवरी 8 -- सर्दियों का मौसम आमतौर पर रूखी त्वचा से जोड़ा जाता है, लेकिन ऑयली स्किन वालों के लिए यह समय भी कम चुनौतीपूर्ण नहीं होता। ठंड में स्किन का नेचुरल बैलेंस बिगड़ जाता है जिससे चेहरे पर चिपचिपाहट, बंद पोर्स और पिंपल्स की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में भारी क्रीम या केमिकल-युक्त फेशियल त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, सर्दियों में ऑयली स्किन को कंट्रोल और पोषण देने के लिए हल्का, नेचुरल और DIY फेशियल सबसे बेहतर विकल्प माना जाता है। घर पर उपलब्ध सामग्री से किया गया सही फेशियल ना सिर्फ एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करता है, बल्कि त्वचा को हेल्दी ग्लो भी देता है।स्टेप 1: क्लींजिंग DIY फेशियल की शुरुआत सही क्लींजिंग से होती है। बेसन, गुलाब जल और नींबू की कुछ बूंदें मिलाकर चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। यह मिश्...