बोकारो, जनवरी 9 -- बोकारो प्रतिनिधि। चास प्रखंड के पिंड्राजोरा स्थित स्वास्थ्य केन्द्र में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय चिकित्सा मेला शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन चास प्रखंड प्रमुख बेला देवी, बीडीओ प्रदीप कुमार, सीएचसी प्रभारी अनिल कुमार ने संयुक्त रुप से किया। अवसर पर बीडीओ प्रदीप कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य भारत स्वास्थ्य झारखंड की परिकल्पना को साकार करने व मिशन को मजबूती प्रदान करने को लेकर सभी प्रखंडो में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ्य शहीर से ही स्वस्थ्य समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने ग्रामीणों को स्वास्थ्य शिविर में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर लाभ उठाने की अपील किया। शिविर में आंख, कान, गला, दांत, पेट, यक्ष्मा, टीवी, गर्ववती महिला, शिशु रोग के विशेषज्ञ शामिल रहे। अवसर पर डॉ अविनाश कुम...